फिरोजाबाद में ड्रिंक एंड ड्राइव व मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ चला विशेष अभियान
Gargachary Times
29 June 2026, 20:29
51 views
Firozabad
फिरोजाबाद, 29 जून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद में यातायात नियमों के पालन को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत यातायात पुलिस एवं स्थानीय पुलिस टीम द्वारा ड्रिंक एंड ड्राइव तथा मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग की गई।पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा उत्तर प्रदेश के आदेशों के अनुपालन में चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत 28 जून की शाम टोल प्लाजा टूंडला एवं गुराऊ पर शाम 8 बजे से रात 11 बजे तक संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस, परिवहन विभाग एवं सिविल पुलिस की टीम मौजूद रही।चेकिंग के दौरान ब्रेथ एनालाइजर की सहायता से करीब 115 वाहनों की जांच की गई। पुलिस के अनुसार सात वाहन चालक ड्रिंक एंड ड्राइव करते पाए गए, जिनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई।
इसके अतिरिक्त मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई तथा संबंधित वाहन चालकों पर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई गई।
फिरोजाबाद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें तथा शराब पीकर वाहन न चलाएं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।