फिरोजाबाद में जुआ खेलते 13 लोग गिरफ्तार, 2.34 लाख रुपये और मोबाइल बरामद
Gargachary Times
29 June 2026, 20:31
1 views
Firozabad
फिरोजाबाद: थाना उत्तर पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 2 लाख 34 हजार रुपये नकद, तीन गड्डी ताश के पत्ते तथा 12 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद में अवैध जुआ, शराब एवं सट्टा पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना उत्तर पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरिनगर क्षेत्र में एक मकान के भीतर जुआ खेला जा रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जितेंद्र जैन के मकान पर छापा मारा, जहां 13 लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते मिले। पुलिस ने सभी आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 2,34,000 रुपये नकद, 156 ताश के पत्ते एवं 12 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इस संबंध में थाना उत्तर में सार्वजनिक जुआ अधिनियम 1867 की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।गिरफ्तार आरोपियों में जितेंद्र जैन, अनवर, बाबूराम, राजवीर सिंह, राहुल गुप्ता, सुदीप यादव, श्रीकृष्ण, हिमांशु जैन, रोशन जैन, सुरजीत, सोनू जैन, दीपक और राकेश शामिल हैं।
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अंजीश कुमार, निरीक्षक प्रेम शंकर पांडेय (प्रभारी एसओजी), निरीक्षक मुकेश कुमार (प्रभारी सर्विलांस सेल), उपनिरीक्षक अमित कुमार, उपनिरीक्षक रितिक शर्मा सहित थाना उत्तर, एसओजी और सर्विलांस टीम के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।