धनगर समाज ने जाति प्रमाण-पत्र जारी करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
Gargachary Times
29 June 2026, 20:38
72 views
Firozabad
फिरोजाबाद/टूंडला। धनगर महासभा उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में धनगर समाज के लोगों ने धनगर अनुसूचित जाति प्रमाण-पत्र शासनादेश के अनुसार तहसीलों में जारी किए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी फिरोजाबाद को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह धनगर एडवोकेट के नेतृत्व में दिया गया।
प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह धनगर एडवोकेट ने बताया कि 24 जनवरी 2019 को धनगर समाज के लिए अनुसूचित जाति प्रमाण-पत्र जारी करने का शासनादेश जारी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद तहसीलों में धनगर समाज के लोगों के जाति प्रमाण-पत्र नहीं बनाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तहसील कर्मियों द्वारा अन्य जाति बताकर आवेदन निरस्त कर दिए जाते हैं, जिससे समाज में आक्रोश व्याप्त है।
उन्होंने कहा कि यह मा. उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार के आदेशों की अवमानना है।इस दौरान जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि अपर जिलाधिकारी एवं जिले के सभी तहसीलदारों के साथ बैठक कर इस विषय पर वार्ता की जाएगी। उन्होंने बताया कि सिरसागंज तहसील में हाल ही में एक धनगर जाति प्रमाण-पत्र जारी किया गया है तथा अन्य आवेदनों पर भी विचार किया जाएगा।
ज्ञापन के दौरान लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा स्थापना का मुद्दा भी उठाया गया। इस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी टूंडला को उपयुक्त स्थान चयन कर प्रतिमा स्थापित कराने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी टूंडला ने भी उचित स्थान पर प्रतिमा स्थापित कराने की बात कही।
ज्ञापन देने वालों में भंवर सिंह धनगर एडवोकेट, चंद्रपाल सिंह धनगर, भोले शंकर धनगर, ममता धनगर, दिनेश कुमार, सुरेंद्र सिंह एडवोकेट, नानक चंद धनगर एडवोकेट, बनवारी लाल धनगर प्रधान, लोकमान धनगर प्रधान, डी.पी. एड., डी.एल. पाल धनगर, नत्थीलाल धनगर, राहुल एडवोकेट, डॉ. प्रेम दत्त, डोरी लाल धनगर, देवारी लाल धनगर, आकाश धनगर, प्रमोद धनगर, शंकर एडवोकेट, महेश एडवोकेट, पप्पू धनगर, रामदेव धनगर एडवोकेट, उपेंद्र धनगर एडवोकेट, मानपाल सिंह एडवोकेट, देवेंद्र धनगर, मुकेश धनगर, हरिबाबू धनगर, राजबहादुर धनगर, प्रियांशु धनगर, रणवीर धनगर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।