ब्रह्म मुहूर्त में श्रीराधा रानी का पंचामृत से सुबह चार बजे अभिषेक किया
Gargachary Times
31 August 2025, 08:55
201 views
Mathura
समूचे बृजमण्डल मथुरा के बरसाना में श्रीराधारानी का जन्मोत्सव श्रद्धाभक्ति एवं सादगीपूर्वक मनाया गया। ब्रह्म मुहूर्त में श्रीराधा रानी का पंचामृत से आज सुबह चार बजे अभिषेक किया गया। इस बार राधाष्टमी पर श्रद्वालु जन्मोत्सव देश-विदेश के लाखों श्रद्धालु श्रीराधा जी के अभिषेक के साक्षी बने। जैसे ही सांझ ढली, गलियां रंग-बिरंगी झालरों से जगमगा उठीं। हर चौक और मंदिर में राधे-राधे की ध्वनि गूंज उठी। लाडली जू के महल की ओर जाते श्रद्धालुओं के कदम और अधरों पर बधाई गीत, यह दृश्य मानो संपूर्ण नगर को भक्ति-रस में डुबो रहा था। सखियां भी शृंगार कर आल्हा और बधाई पदों पर थिरक उठीं। महिलाएं समूह बनाकर पद गातीं तो बच्चे ढोलक-करतल की ताल पर झूमते रहे।
उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा बरसाना में श्रीराधारानी का जन्मोत्सव श्रद्धाभक्ति पर नजर आ रहा है और यहां देश-विदेश से लाखो लाख श्रद्धालुओं के सुबिधा के लिए जिला प्रशासन कटिबद्व है और ग्राणी कर रहे है,श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी के माध्यम से जिलाधिकारी,एसएसपी प्रदेश सरकार की तरफ राधाष्टमी के पर्व की बहुत बहुत बधाई।