Loading...

पर्यटक एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने अपने आवास पर जन समाज की समस्याओं को सुना

Gargachary Times 31 August 2025, 20:57 92 views
Firozabad
पर्यटक एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने अपने आवास पर जन समाज की समस्याओं को सुना
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने अपने आवास पर जनपद के सुदूर क्षेत्र से आए जन समाज की समस्याओं को न केवल सुना बल्कि उनमें से कुछ समस्याओं का तत्काल समाधान किया, इन समस्याओं में ज्यादातर वह समस्याएं थी जो व्यक्ति के रोजमर्रा के जीवन से जुड़ी हुई है, उन्होंने वहां उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि, कोई भी अधिकारी जन समस्याओं की अनदेखी न करें, जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करें, ग्राम नगला चूड़ा मौजा चंद्रवार की रहने वाली राम स्नेही ने मंत्री जी से निवेदन किया कि उनके खेत गाटा संख्या 1504 एवं रकवा 3.457 हेक्टेयर पर भू माफिया द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है, इस पर माननीय मंत्री जी ने उप जिलाधिकारी सदर को जांच करने के आदेश दिए, इसके अलावा एक प्रार्थी हरिओम शिवहरे ने मंत्री जी से प्रार्थना की की उसकी बेटी पूनम गुप्ता उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय आगरा जनपद की रामबाग शाखा में उप प्रबंधक के पद पर कार्यरत है, उसका स्थानांतरण गाजियाबाद में करने की प्रार्थना की, जिसे माननीय मंत्री जी ने उन्हें आश्वासन दिया कि हर संभव मदद की जाएगी, इसी तरह एक नीरज देवी जो नसीरपुर की रहने वाली थी उसने मंत्री जी से प्रार्थना की उसके पति द्वारा छोड़ी गई एलआईसी की धनराशि एल आई सी एजेंट, बैंक मैनेजर, एल आई सी ऑफिस के कर्मचारियों के साजिश के तहत मिल नहीं पा रही है, माननीय मंत्री जी ने प्रार्थनी महिला को आश्वासन दिया कि उसकी हर संभव सहायता की जाएगी, इस तरह मंत्री जी के समक्ष राजस्व, कानून व्यवस्था, साफ-सफाई से अनेक मामले आए, जिसके निस्तारण हेतु मंत्री जी ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने का आदेश दिए, इस दौरान उप जिलाधिकारी सिरसागंज, एएलसी, क्षेत्राधिकारी आदि अधिकारी उपस्थित रहे
Follow Samachar24