Loading...

रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा 01 किलो 354 ग्राम अवैध गांजा सहित अभियुक्त वसीम अली उर्फ वसीम चपटा को किया गिरफ्तार

Gargachary Times 31 August 2025, 20:58 243 views
Firozabad
रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा 01 किलो 354 ग्राम अवैध गांजा सहित अभियुक्त वसीम अली उर्फ वसीम चपटा को किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय फिरोजाबाद द्वारा अवैध मादक पदार्थो की बिक्री की रोकथान हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण मे एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व मे थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व चैकिंग के दौरान फतेहाबाद रोड पर जीवन रेखा हास्पीटल के सामने खाली पडी दुकान के पास से अभियुक्त वसीम अली उर्फ वसीम चपटा पुत्र निसार अली निवासी तेली वाली गली मौहल्ला शीशग्रान थाना रसूलपुर फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 1 किलो 354 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है । गिरफ्तारी / बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना रसूलपुर पर मु0अ0सं0 388/25 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश पर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
Follow Samachar24