Loading...

रामगढ़ में हत्या के आरोपी से पुलिस मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

Gargachary Times 3 July 2026, 20:19 61 views
Firozabad
रामगढ़ में हत्या के आरोपी से पुलिस मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार
फिरोजाबाद: थाना रामगढ़ पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम ने हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार 2 जुलाई 2026 को थाना रामगढ़ क्षेत्र में दाउजी उर्फ देवेश की कथित रूप से मारपीट कर हत्या कर दी गई थी। मामले में वादी की तहरीर पर थाना रामगढ़ में मु0अ0सं0 405/2026 धारा 103(1)/65(1)/115(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे के निर्देशन में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना रामगढ़ पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम को सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त समीर उर्फ अत्तू हसमतनगर गड्ढा क्षेत्र में छिपा हुआ है और भागने की फिराक में है।पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी तो अभियुक्त ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान समीर उर्फ अत्तू पुत्र हुसैन मोहम्मद निवासी मोहल्ला छपरिया, बिलाल मस्जिद के पास थाना रामगढ़ जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई है।पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल भेजा गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में कार्रवाई जारी है।पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक मुकेश कुमार प्रभारी सर्विलांस, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रशांत माठा, उपनिरीक्षक मोहम्मद अकरम, उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक रोहित तोमर, उपनिरीक्षक अचल कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Follow Samachar24