Loading...

मथुरा शहर में हुई थोड़ी सी बारिश ने जनपद की व्यवस्थाओं की खोली पोल, जगह जगह हुआ जल भराव

Gargachary Times 4 July 2026, 06:10 99 views
Mathura
मथुरा शहर में हुई थोड़ी सी बारिश ने जनपद की व्यवस्थाओं की खोली पोल, जगह जगह हुआ जल भराव
शहर में जगह-जगह जल भरा हुआ। चौक बाजार क्षेत्र में सड़क की परतें उखड़ गई। हल्की सी बारिश से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। वही जल भराव से शहर के कुछ मेन रास्ते भी बंद हो गए। जनता को आने-जाने में दिक्कत होने लगी। रास्ते में हुए जल भराव से लोगों का उस जगह से आवागमन बंद हो गया। जगह-जगह जाम भी लग गया जिससे आने जाने वाले लोग घंटों जाम में फंसे रहे। एक हल्की सी बारिश ने मथुरा शहर की कई व्यवस्थाओं की पोल खोलती। सड़क, जाम और जल भराव की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। अधिकारी व्यवस्थाओं को लेकर बड़े-बड़े दावे करते हैं लेकिन हकीकत कुछ और ही है। पर अधिकारियों क्या फर्क पड़ता है,समस्या तो जनता को झेलनी पड़ती है, दिक्कतों का सामना तो जनता को करना पड़ता है। मथुरा शहर का क्या हाल है यह हकीकत तो सिर्फ जनता ही जानती है। जनता त्रस्त है अधिकारी मस्त हैं।
Follow Samachar24