अब भगवान भी अपने घर में सुरक्षित नहीं
Gargachary Times
4 July 2026, 19:14
3 views
Dholpur
मंदिरों से पीतल के घंटे दान पत्र अथवा दान पत्र में चढ़ाए गए रुपए एवं जेवर व अन्य सामान की चोरी की घटनाएं आए दिन सुनने को मिलती रहती हैं लेकिन कोई चोर यदि भगवान के कपड़ों को ही चुरा ले जाए तो इसे आप क्या कहेंगे जी हां यह घटना है उपखंड मुख्यालय सैंपऊ के कदमखंडी स्थित गजानन सरकार मंदिर में विराजमान गणेश जी एवं रिद्धि सिद्धि मंदिर की जहां एक महीने में दो बार मूर्तियों का श्रृंगार होता है रोजाना की तरह शाम की पूजा अर्चना के बाद पुजारी सोने चले गए जब सुबह उठते ही मंदिर में पहुंचे तो भगवान के वस्त्र गायबमिले जब बाहर निकाल कर देखा तो श्रृंगार एवं वस्त्र सड़क पर बिखरे पड़े थे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह कारनामा पीतल की घंटियां चुराने वाले चोरों का हो सकता है या यूं कहें कि भगवान भी अपने घर में सुरक्षित नहीं है इस घटना के बाद हिंदूवादी संगठनों में रोषश व्याप्त है