डीएम-एसएसपी ने टीईटी परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Gargachary Times
4 July 2026, 19:17
53 views
Firozabad
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के साथ महात्मा गांधी बालिका इंटर कॉलेज समेत विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर संचालित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं सकुशल संचालन की स्थिति परखी।
जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के बैठने की उचित व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा, ताकि किसी भी परीक्षार्थी को असुविधा का सामना न करना पड़े।डीएम और एसएसपी ने परीक्षा कक्षों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया तथा केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य भी मौजूद रहे।