शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा सट्टा माफिया मुठभेड़ के दौरान अवैध असलहा एवं जिंदा खोखा कारतूस सहित किया गिरफ्तार
Gargachary Times
1 September 2025, 18:40
160 views
Firozabad
शिकोहाबाद पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम रुकनपुरा में शकील मास्टर पुत्र अब्दुल खालिक उर्फ खालिक के किराए के मकान पर सट्टे की खाई-बाड़ी हो रही है । प्राप्त सूचना के आधार पर शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा मकान की तलाशी ली गई, जिसमें मौके से 04 अभियुक्तगण 1.मोनू उर्फ अतीक पुत्र अब्दुल मुखिद खाँ, 2.शादाब पुत्र अजिजुल, 3.फैजान पुत्र असफाक, 4.शहजाद पुत्र मौ0 हारुन को मौके से गिरफ्तार किया गया था इसी दौरान मौके से इनके अन्य साथी फरार हो गए । फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन अभियान चलाया जा रहा था तथा सम्भावित स्थानों पर प्रभावी दबिश दीं जा रही थी इसी क्रम में दिनाँक 25/26-08-2025 की रात्रि में अभियुक्त 5.नईम पुत्र अलीम अंसारी निवासी रुकनपुरा थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के कब्जे से 51,620 रुपये नगद, सट्टा पर्चे व अन्य सामान बरामद हुआ था । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना शिकोहाबाद पर मु0अ0सं0 573/25 धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में मु0अ0सं0 573/25 में वांछित अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी । इसी क्रम में आज दिनाँक 31-08-2025 को थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम को मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मु0अ0सं0 573/25 में वांछित सट्टा माफिया अभियुक्त समीर पुत्र शकील मास्टर निवासी मौहल्ला रुकनपुरा थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजबाद कहीं भागने की फिराक में भूड़ा नहर पटरी पर एफएस कॉलेज के पास छुपा हुआ है । उक्त सूचना पर थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु मौके पर पहुँचकर अभियुक्त की घेराबंदी की गयी । खुद को घिरता हुआ व पुलिस टीम को नजदीक आता हुआ देखकर अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया । आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में सट्टा माफिया अभियुक्त समीर पैर में गोली लगने से घायल हो गया । सट्टा माफिया अभियुक्त समीर के कब्जे से 01 अवैध तमंचा, 01 जिंदा कारतूस एवं खोखा कारतूस बरामद हुए हैं । घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।