Loading...

सावन और कांवड़ यात्रा को लेकर फिरोजाबाद में प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश

Gargachary Times 13 July 2026, 20:51 61 views
Firozabad
सावन और कांवड़ यात्रा को लेकर फिरोजाबाद में प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश
फिरोजाबाद। श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे की उपस्थिति में जनपद स्तरीय अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के प्रति श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। उन्होंने निर्देश दिए कि त्योहारों में उत्साह के साथ शालीनता बनी रहनी चाहिए। सभी डीजे संचालकों को डीजे की ऊंचाई वाहन के बराबर तक सीमित रखने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।डीएम ने कांवड़ियों के लिए बनाए जाने वाले विश्राम स्थलों और भंडारों में गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छता, पॉलिथीन मुक्त व्यवस्था और पर्याप्त डस्टबिन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही मंदिर प्रबंधन से सावन के प्रत्येक सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्वयंसेवक (वालंटियर) तैनात करने को कहा। लोक निर्माण विभाग को कांवड़ मार्गों की समय रहते मरम्मत कराने तथा नगर निकायों को मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने स्पष्ट कहा कि कांवड़ मार्ग पर किसी भी स्थिति में नॉनवेज की दुकानें संचालित नहीं होने दी जाएंगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कांवड़ सेवा शिविरों को सड़क किनारे सुव्यवस्थित ढंग से लगाने तथा प्रत्येक शिविर एवं आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए।बैठक में समाजसेवी चंद्र प्रकाश जैन, पंडित हृदेश शर्मा, भानु चंद्र उपाध्याय, मयंक भटनागर तथा हिकमतुल्लाह खान सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने प्रशासन को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखते हुए यह सुनिश्चित करेगी कि किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।बैठक में नगर आयुक्त प्रशांत नागर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम बदन राम, नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडे, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) कल्पना जायसवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Follow Samachar24