Loading...

फिरोजाबाद में आबकारी विभाग की सख्ती, टूंडला क्षेत्र की शराब दुकानों का किया निरीक्षण

Gargachary Times 13 July 2026, 20:52 43 views
Firozabad
फिरोजाबाद में आबकारी विभाग की सख्ती, टूंडला क्षेत्र की शराब दुकानों का किया निरीक्षण
फिरोजाबाद। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी फिरोजाबाद के निर्देशों के अनुपालन में सोमवार को आबकारी विभाग ने टूंडला क्षेत्र में देशी एवं कंपोजिट शराब दुकानों का सघन निरीक्षण अभियान चलाया।आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4, टूंडला ने स्टाफ के साथ क्षेत्र की फुटकर देशी एवं कंपोजिट दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों और कैंटीन परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था, दुकान के बाहर शराब का सेवन न होने देने, ग्राहकों की मांग के अनुरूप विभिन्न ब्रांडों की उपलब्धता तथा पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान सभी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगातार संचालित रखने, पॉस (POS) मशीन से शत-प्रतिशत बिक्री सुनिश्चित करने, अभिलेखों को अद्यतन रखने, ऑनलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराने तथा निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा की बिक्री करने के निर्देश भी दिए गए। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकानों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Follow Samachar24