Loading...

फिरोजाबाद में ड्रिंक एंड ड्राइव पर पुलिस की सख्ती, 13 शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई

Gargachary Times 13 July 2026, 20:52 39 views
Firozabad
फिरोजाबाद में ड्रिंक एंड ड्राइव पर पुलिस की सख्ती, 13 शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा द्वारा चलाए गए दो दिवसीय विशेष अभियान के तहत फिरोजाबाद पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी यातायात राजेश घुनावत के पर्यवेक्षण में 11 और 12 जुलाई 2026 को टूंडला एवं गुराऊ टोल प्लाजा पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में यातायात पुलिस, परिवहन विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम शामिल रही।सायं 8 बजे से रात 11 बजे तक चले अभियान के दौरान ब्रेथ एनालाइजर मशीन की सहायता से करीब 130 वाहनों और चालकों की जांच की गई।जांच के दौरान 13 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। वहीं 3 वाहन चालकों पर स्टंटबाजी करने के आरोप में भी विधिक कार्रवाई की गई। फिरोजाबाद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और शराब पीकर वाहन न चलाएं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।
Follow Samachar24