Loading...

फरह में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र तावर का हुआ स्वागत

Gargachary Times 14 July 2026, 20:02 82 views
Mathura
फरह में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र तावर का हुआ स्वागत
फरह । नवागत खंड शिक्षा अधिकारी फरह श्री नरेंद्र का मंगलवार को ब्लॉक स्तर के अधिकारियों एवं शिक्षकों द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक व्यायाम शिक्षक संजीव कुमार आजाद, एआरपी तेजपाल सिंह, दुर्गेश सिंह, मोहित राजपूत, सुनीता रानी, पूर्व एआरपी राधेश्याम, तरुण गौतम, रामनिवास, महेंद्र सिंह,ध्रुव सिंह,मुकेश रावत,तेजवीर सिंह सोलंकी सही अन्य अध्यापक उपस्थित रहे। स्वागत के बाद खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र तावर ने कहा कि उनकी प्राथमिकता सरकारी विद्यालयों की सकारात्मक गतिविधियों और उपलब्धियों को समाज तक पहुंचाना तथा गांव का कोई भी बच्चा स्कूल से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए समय,समय पर शिक्षा चौपाल का आयोजन किया जाएगा। साथ ही जिन विद्यालयों में पढ़ाई में कमजोर छात्र हैं, उनके लिए विशेष कक्षाओं की व्यवस्था कर अतिरिक्त शैक्षणिक सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने सभी शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित उपस्थिति और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया।
Follow Samachar24