Loading...

मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब द्वारा काशी राम स्मारक के ड्रोम ड्रंक के स्ट्रक्चर का किया स्थलीय औचक निरीक्षण

Gargachary Times 1 September 2025, 18:41 246 views
Lucknow
मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब द्वारा काशी राम स्मारक के ड्रोम ड्रंक के स्ट्रक्चर का किया स्थलीय औचक निरीक्षण
मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब द्वारा आज मान्यवर श्री काशी राम जी स्मारक के ड्रोम ड्रंक के स्ट्रक्चर का स्थलीय औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ड्रोम ड्रंक के स्ट्रक्चर का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि किये जा रहे मरम्मत कार्यों में मैंन पावर की संख्या में बढोत्तरी करते हुए 15 दिन के अंदर सम्पूर्ण सुदृढ़ीकरण कार्यो पूर्ण करा लिया जाए। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि सुदृढ़ीकरण व मरम्मत के किये जा रहे कार्यों की नियमित रूप से मॉनिटरिंग कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि ड्रोम ड्रंक के स्ट्रक्चर के सुदृढ़ीकरण व मरम्मत कार्यों में अनावश्यक रूप से विलंब न किया जाए, निर्धारित समयावधि में संपूर्ण कार्य पूर्ण कराया जाए। ड्रोम ड्रंक में जो लाइटिंग खराब है, उनको तत्काल हटाकर नए अच्छे गुणवत्ता की लाइटिंग लगाया जाना सुरक्षित किया जाए। इस अवसर पर (उपाध्यक्ष) लखनऊ विकास प्राधिकरण श्री प्रथमेश कुमार, (सचिव) एलडीए श्री विवेक श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Follow Samachar24