रीको रोड रेलवे ओवरब्रिज निर्माण को लेकर जनसुनवाई आयोजित
Gargachary Times
14 July 2026, 20:07
63 views
Bharatpur
भरतपुर: रीको रोड पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज निर्माण परियोजना के लिए भूमि से हितबद्ध व्यक्तियों की आपत्तियां सुनने एवं सुझाव प्राप्त करने हेतु उपखंड अधिकारी भारती गुप्ता की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित की गई।
जनसुनवाई में भूमि अवाप्ति से संबंधित आपत्तियां सुनी गईं तथा प्रभावित व्यक्तियों को अधिसूचना जारी होने की तिथि से 60 दिवस के भीतर लिखित परिवाद प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने भूमि अवाप्ति प्रक्रिया एवं नागरिकों के अधिकारों की जानकारी भी दी। प्रस्तावित आरओबी के निर्माण से रीको रोड क्षेत्र में यातायात सुगम होगा और रेल फाटक पर लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।