Loading...

अपर जिलाअधिकारी वित्त एवं राजस्व विशु राजा की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में केन्द्र प्रभारियों क साथ बैठक का आयोजन

Gargachary Times 1 September 2025, 18:42 259 views
Firozabad
अपर जिलाअधिकारी वित्त एवं राजस्व विशु राजा की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में केन्द्र प्रभारियों क साथ बैठक का आयोजन
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विशु राजा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा 2025 (पी ई टी) को सकुशल संपन्न कराने हेतु सभी स्टैटिक, सेक्टर, केंद्र व्यवस्थापक, केंद्र प्रभारियो के साथ बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने कहा कि यह परीक्षा 6 सितंबर और 7 सितंबर को दो पालियों में संपन्न होगी, प्रथम पाली पूर्वाहन 10 बजे से मध्यान 12 बजे तक और द्वितीय पाली 3 से 5 बजे तक होगी, इस परीक्षा के लिए जनपद में कुल 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, विद्यार्थियों की सुविधा के लिए इन केंद्र को तहसील शिकोहाबाद, और सदर तहसील फिरोजाबाद में बनाया गया है, शिकोहाबाद में कुल 10 और फिरोजाबाद में कुल 15 केंद्र बनाए गए हैं, जनपद में कुल 46560 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, जनपद में 16 अशासकीय सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज एवं डिग्री कॉलेज तथा 9 सीबीएसई बोर्ड के कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जिलाधिकारी महोदय के स्तर से प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, जनपद में इस परीक्षा हेतु 5 रिज़र्व सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा चार रिजर्व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है जो किसी भी आकस्मिक स्थिति में ड्यूटी के लिए तत्पर रहेंगे, जिलाधिकारी ने परीक्षा के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश अधीक्षण अभियंता विद्युत को दिए गए हैं, इस मीटिंग में सभी सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।
Follow Samachar24