Loading...

मटसेना पुलिस की कार्रवाई: एक किलो से अधिक गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Gargachary Times 14 July 2026, 20:39 45 views
Firozabad
मटसेना पुलिस की कार्रवाई: एक किलो से अधिक गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मटसेना पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना मटसेना पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान विजयपुरा से नगला भावसिंह जाने वाले मार्ग पर पुलिस ने बाबू पुत्र हरिप्रसाद, निवासी वासुदेवपुर, थाना लाइनपार, को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1 किलो 109 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।बरामदगी के आधार पर थाना मटसेना में आरोपी के विरुद्ध मु.अ.सं. 186/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ पूर्व में थाना मटसेना में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। अब एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज नए मुकदमे के साथ उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है। इस कार्रवाई को थाना मटसेना के प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अंकित कुमार, उपनिरीक्षक राजेश कुमार तथा पुलिस टीम के अन्य सदस्यों ने अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Follow Samachar24