Loading...

जनपद न्यायालय में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, जिला कारागार का भी किया निरीक्षण

Gargachary Times 14 July 2026, 20:40 43 views
Firozabad
जनपद न्यायालय में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, जिला कारागार का भी किया निरीक्षण
फिरोजाबाद। माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशानुसार संचालित 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत जनपद न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. बब्बू सारंग के नेतृत्व में न्यायिक अधिकारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।इस अवसर पर डॉ. बब्बू सारंग ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। इसी क्रम में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री योगेश शिवा ने जिला कारागार फिरोजाबाद का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क विधिक सहायता, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सचिव ने बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा पात्र बंदियों को समयबद्ध और प्रभावी निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही कारागार प्रशासन से समन्वय स्थापित कर विधिक सेवा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। सुश्री योगेश शिवा ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक निःशुल्क एवं प्रभावी विधिक सहायता पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि नियमित निरीक्षणों के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी पात्र बंदी अपने विधिक अधिकारों और कानूनी सहायता से वंचित न रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण, विधिक जागरूकता और समाज के प्रत्येक वर्ग को सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगे भी जनहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
Follow Samachar24