Loading...

पंचायतो को सशक्त और सुद्धण बनाने हेतु जिलाअधिकारी द्वारा शासन के निर्देशो के अनुसार लगातार किया जा रहे कार्य

Gargachary Times 1 September 2025, 18:43 96 views
Firozabad
पंचायतो को सशक्त और सुद्धण बनाने हेतु जिलाअधिकारी द्वारा शासन के निर्देशो के अनुसार लगातार किया जा रहे कार्य
पंचायतों को सशक्त और सुदृण बनाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा शासन के निर्देशों के अनुसार लगातार कार्य किया जा रहे हैं, जिससे गांव में रहने वाले लोगों का जीवन सहज और सुविधाजनक बन सके, इसी क्रम में जिलाधिकारी के प्रयास से जनपद में 24 लाख की लागत से कुल 65 अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण किया गया है, जिसमें जसराना में 3, एका में 7, फिरोजाबाद में 11, शिकोहाबाद में 6, मदनपुर में 7, हाथवंत में 6, नारखी में 7, टूंडला में 9, और अरांव में 7 अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण कराया गया है, जैसा कि विदित है पंचायती राज व्यवस्था के अंतर्गत ग्राम पंचायत अपने गांव में अंतिम संस्कार की सुविधा प्रदान करने के लिए अंत्येष्टि स्थलों के विकास और रखरखाव में सक्रिय भूमिका निभाती है, जबकि राज्य सरकार इस प्रक्रिया को वित्तीय एवं तकनीकी सहयोग प्रदान करती है, इसी तरह जनपद में जगह-जगह आर आर सी केंद्र बनाए गए हैं, जिसके माध्यम से गांव से घरों के कुडें को इकट्ठा करके इस केंद्र पर लाया जाता है, जहां पर गीले कचरे, सूखे कचरे, प्लास्टिक, कांच इत्यादि को अलग-अलग किया जाता है, छांटे गए कूड़े से कंपोजिट खाद बनाई जाती है और इसके विक्रय से प्राप्त धनराशि को गांव के विकास में खर्च किया जाता है, यह गांव में स्थाई एवं प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देता है, जनपद में 186 आर आर सी केंद्र संचालित है, जहां पर डोर टू डोर कूड़े का कलेक्शन करके लाया जा रहा है, इन आर आर सी सेंट्रो से अभी तक 11.72 लाख रुपए अर्जित हुए हैं, जिनको गांव के विकास में लगाया जा रहा है, एक आर आर सी सेंटर के निर्माण की लागत 5 लाख 50 हजार रुपए पड़ती है, इसके अलावा जिलाधिकारी का प्रयास है, कि हर पंचायत भवन में एक पुस्तकालय का निर्माण हो जिससे गांव के युवा प्रतिभा को अध्ययन हेतु जगह-जगह भटकना न पड़े, महात्मा गांधी का सपना था कि गांव के विकास से ही देश का विकास संभव होगा, शासन और प्रशासन गांधी के इसी संकल्प को पूरा करने हेतु कृत संकल्पित हैं।
Follow Samachar24