Loading...

श्रम विभाग द्वारा मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना के अंतर्गत 300 लाभार्थियों को 25 - 25 हजार रुपए की एफ.डी. वितरण की

Gargachary Times 1 September 2025, 18:44 189 views
Firozabad
श्रम विभाग द्वारा मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना के अंतर्गत 300 लाभार्थियों को 25 - 25 हजार रुपए की एफ.डी. वितरण की
सदर विधायक मनीष असीजा द्वारा लोगों 300 बेटियों के नाम एफ. डी वितरण का कार्यक्रम किया गया बताया कि जिसका रजिस्ट्रेशन लेवर कोर्ट (श्रम विभाग) में है और जिन लेवर वर्ग के व्यक्तियों को बेटी की प्राप्ति हुई है उनको है श्रम विभाग द्वारा 25 हजार रुपए की एफ.डी वितरण की गई है इस का लाभ बेटियां जब 18 साल की हो जाएगी तो खुद वो अपनी जिम्मेदारी के अनुसार किसी भी कार्य में ले सकती है जिसका वो खुद ही मालिक होगी जो कि अपनी शिक्षा, व्यवसाय, शादी, या कोई भी अन्य काम में ले सकती है , 25 हजार की एफ. डी का 18 साल बाद ब्याज सहित लगभग 1:65 लाख तक रुपए मिलने की उम्मीद रहती है। साथ ही लोगों से सदर विधायक मनीष असीजा ने अपील भी की है जो व्यक्ति लेवर मजदूर वर्ग में कार्य करता है तो अपना लेवर कार्ड बनवाकर इसमें अन्य और भी लाभ है वो लेने का कार्य करे।
Follow Samachar24