भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा एसडीओ बीबी नगर कार्यालय का घेराव
Gargachary Times
17 July 2026, 19:37
45 views
Bulandshahr
जनपद बुलदशहर मे आज भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा एसडीओ बीबी नगर कार्यालय का घेराव जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य के नेतृत्व में तथा जिला प्रभारी चौधरी धर्मवीर उर्फ गुड्डू प्रधान की अध्यक्षता में किया गया। क्षेत्र के किसान सुबह 11बजे कार्यालय पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया किसानों के तेवर देख बिजली विभाग के सभी कर्मचारी भाग खड़े हुए, एसडीओ बीवी नगर ने किसान दिवस का हवाला बताकर पलड़ा झाड़ लिया जिस कारण किसान और उग्रता में आ गए और सड़क पर जाम लगाने की धमकी दे डाली जाम लगाने की सूचना पर एस आई शुभम राठी इलाका पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और वार्ता की ,वार्ता विफल उपरांत मौके पर करीब आधा दर्जन बिजली कर्मचारियों को किसानों ने धूप में बैठा लिया तथा एसडीओ बीवी नगर को मौके पर बुलाने की बात पर अड गए ,पुलिस ने कुछ आना-कानी करने की कोशिश की तो किसानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
आनन फानन में किसानों के बीच पहुंचे एसडीओ बीवी नगर को भी किसानों ने धूप में बैठा लिया और खरी खोटी सुनाई, किसानों के आक्रोश के चलते करीब एक दर्जन समस्याओं का निपटारा मोके पर किया गया तथा एसडीओ बीवी नगर ने अफसोस जाहिर करते हुए भविष्य में किसानों से सॉफ्ट कॉर्नर रखने की बात कही तब जाकर समस्त स्टाफ को बंधन मुक्त किया
जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने प्रशासन को नसीहत देते हुए अपनी कार्यशैली में सुधार लाने को कहा कि तहसील ,थाना ,ब्लॉक,बिजली दफ्तर आदि दफ्तरों के कर्मचारी किसानों से सस्ता एवं अच्छा व्यवहार बरते हैं नहीं तो भाकियू अराजनैतिक मुंह तोड़ जवाब देगी
खुशी खुशी किसानों ने किसान मसीहा ठाकुर राजेश चौहान और वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मांगेराम त्यागी के नारे लगाए
पंचायत में:- जिला प्रभारी धर्मवीर उर्फ गुड्डू प्रधान, तहसील अध्यक्ष यशपाल चौधरी, युवा तहसीलअध्यक्ष कुलदीप चौधरी, बीवी नगर युवा ब्लॉक अध्यक्ष मनु चौधरी, जगबीर चौधरी, बाबा बजरंगबली, प्रदीप गौड़, लाल सिंह राणा, नरेश कुमार शर्मा, कौशिक जी, हीरालाल शर्मा, सावेज खान,कैफ, धर्मवीर राघव, मोहम्मद उमर सैफी, दीपक त्यागी, आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे