Loading...

फिरोजावाद सीडीओ शत्रोहन वैश्य की मौजूदगी में अधिकारियों ने ली शपथ, वर्षा जल संचयन को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान

Gargachary Times 17 July 2026, 20:28 50 views
Firozabad
फिरोजावाद सीडीओ शत्रोहन वैश्य की मौजूदगी में अधिकारियों ने ली शपथ, वर्षा जल संचयन को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जनपद में गुरुवार से 'भूजल सप्ताह' (16 से 22 जुलाई, 2026) का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।"जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं कोई विकल्प" थीम पर आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भूजल स्तर सुधारने, पानी की बर्बादी रोकने तथा जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने जल संरक्षण से संबंधित प्रचार सामग्री, पोस्टर और मार्गदर्शिका बुकलेट का विमोचन किया। बुकलेट के माध्यम से जनपदवासियों को वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण तथा जल संरक्षण की आधुनिक तकनीकों की जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि गिरता भूजल स्तर भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है। इसे रोकने के लिए प्रत्येक नागरिक को पानी की एक-एक बूंद का महत्व समझते हुए जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना होगा। भूजल सप्ताह के अंतर्गत 16 से 22 जुलाई तक जनपद के सभी विकास खंडों, ग्राम पंचायतों और शैक्षणिक संस्थानों में जल चौपाल, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं, तालाबों के जीर्णोद्धार, रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणालियों के निरीक्षण एवं सुदृढ़ीकरण सहित विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जल निगम, विकास विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Follow Samachar24