Loading...

महावन तहसील की नवागत एसडीएम प्राजक्ता त्रिपाठी ने की जनसुनवाई, कई शिकायतों का हुआ मौके पर निस्तारण

Gargachary Times 18 July 2026, 19:31 58 views
Mathura
महावन तहसील की नवागत एसडीएम प्राजक्ता त्रिपाठी ने की जनसुनवाई, कई शिकायतों का हुआ मौके पर निस्तारण
ललित उपाध्याय, संवाददाता मथुरा। महावन तहसील की नवागत उपजिलाधिकारी प्राजक्ता त्रिपाठी ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पहली बार जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एडीएम नमामि गंगे नंद प्रकाश मौर्य की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान तहसीलदार जितेंद्र सिंह चाहर, क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार राय सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। समाधान दिवस में कुल 41 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों का जल्द निस्तारण करने संबंधित विभागों को निर्देश दिए। महावन तहसील की नवागत उपजिलाधिकारी प्राजक्ता त्रिपाठी ने शुक्रवार को अपना कार्यभार ग्रहण किया था। पदभार संभालने के अगले ही दिन उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में आमजन की समस्याएं सुनकर प्रशासन की प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। उपजिलाधिकारी प्राजक्ता त्रिपाठी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान करना तथा शासन की मंशा के अनुरूप प्रशासनिक कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
Follow Samachar24