केसीसी शिविर: किसानों को रू. 10 करोड़ के कृषि ऋण का वितरण
Gargachary Times
18 July 2026, 19:32
32 views
Mainpuri
मैनपुरी - बैंक ऑफ इंडिया द्वारा किसान माह के अंतर्गत विकास खंड जागीर में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य किसानों को कृषि ऋण एवं बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ना तथा उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड योजना का अधिकाधिक लाभ उपलब्ध कराना था, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक सुभाषचन्द्र मिश्रा ने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया किसानों की समृद्धि एवं कृषि क्षेत्र के सतत विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है, उन्होंने किसानों से बैंक की विभिन्न कृषि एवं वित्तीय योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि समय पर उपलब्ध कृषि ऋण किसानों की उत्पादकता बढ़ाने तथा उनकी आय में वृद्धि का महत्वपूर्ण माध्यम है। आंचलिक प्रबंधक सुनीत कुमार अग्रवाल ने बैंक द्वारा संचालित कृषि ऋण योजनाओं, किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि अवसंरचना कोष (।प्थ्) स्वयं सहायता समूह एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (च्डथ्डम्) तथा डिजिटल बैंकिंग सेवाओं की जानकारी देते हुए किसानों को बैंकिंग सुविधाओं का व्यापक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया, अपर कृषि अधिकारी गौरव शाक्य ने किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी, अग्रणी जिला प्रबंधक रामचन्द्र साहा ने वित्तीय समावेशन एवं कृषि क्षेत्र में संस्थागत ऋण की महत्ता पर प्रकाश डाला।
शिविर के दौरान बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 330 कृषकों को रू. 10 करोड़ के कृषि ऋण का वितरण किया गया, जिसमें केसीसी के साथ-साथ कृषि अवसंरचना कोष स्वयं सहायता समूह एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना और कृषि यंत्र के ऋण सम्मिलित हैं, इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अन्तर्गत दो लाभार्थियों को कुल रू.4.00 लाख के बीमा क्लेम के चेक प्रदान किये गये। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैंक अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त किया कि बैंक ऑफ इंडिया भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों तक बैंकिंग सेवाओं एवं सरकारी योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुँचाता रहेगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैंक ऑफ इंडिया, प्रधान कार्यालय से महाप्रबंधक सुभाषचन्द्र मिश्रा उपस्थित रहे। इस अवसर पर आंचलिक प्रबंधक सुनीत कुमार अग्रवाल, अग्रणी जिला प्रबंधक रामचन्द्र साहा, जागीर शाखा प्रबंधक शशांक पाण्डेय, कृषि विभाग से अपर जिला कृषि अधिकारी गौरव शाक्य सहित बैंक के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।