पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को एका पुलिस ने किया गिरफ्तार
Gargachary Times
18 July 2026, 20:08
42 views
Firozabad
फिरोजाबाद। महिला संबंधी अपराधों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना एका पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी जसराना के नेतृत्व में थाना एका पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए रजनेश पुत्र एहसान सिंह, निवासी ग्राम धर्मपुर, थाना एका को नकटपुर रोड स्थित धर्मपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी मु.अ.सं. 155/2026 में धारा 70(2), 352, 351(2) बीएनएस तथा 5जी/6 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया।
इस कार्रवाई में थाना एका के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल रामकुमार तथा कांस्टेबल मोहित कुमार शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला एवं बाल अपराधों में शामिल वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।