टूंडला पुलिस ने वांछित आरोपी राहुल उर्फ भुल्ला को किया गिरफ्तार
Gargachary Times
18 July 2026, 20:09
52 views
Firozabad
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना टूंडला पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूंडला के नेतृत्व में थाना टूंडला पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग अभियान के दौरान जरौली कट से राहुल उर्फ भुल्ला पुत्र पहलवान सिंह निवासी जरौली खुर्द, थाना टूंडला को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार आरोपी मु.अ.सं. 312/2026 में दर्ज मामले में धारा 64(1), 115(2) एवं 351(2) बीएनएस के तहत वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई को थाना टूंडला के प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में निरीक्षक अपराध सारदेव सिंह, उपनिरीक्षक हर्षित कुमार, कांस्टेबल प्रदीप कुमार एवं कांस्टेबल अजय शंकर शामिल रहे।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।