पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रवासी बताए जाने पर संतो में नाराजगी
Gargachary Times
2 September 2025, 20:47
165 views
Mathura
गोवर्घन पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पटना में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया प्रवासी।अखिलेश यादव द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रवासी बताए जाने पर साधु संतो में दिखी नाराजगी।साधु संतो ने अखिलेश यादव से माफी मांगने की कही बात।राधाकुंड छटीकरा के जुल्हेदी गांव में स्थित चित्रगुप्त पीठ पर पीठ के पीठाधीश्वर डॉ सच्चिदानंद महाराज ने अखिलेश यादव द्वारा दिए गए मुख्यमंत्री संत योगी आदित्यनाथ को प्रवासी बताए जाने पर जताया अपना विरोध।डॉ सच्चिदानंद महाराज द्वारा अखिलेश यादव को संत पर दिए गए इस बयान को लेकर उनको माफी मांगने चाइए।उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को केसे प्रवासी कह सकते है।जबकि वह भारत के ही रहने वाले है।वही उन्होंने एक वीडियो दिखाया जिसमे अखिलेश यादव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रवासी बोल रहे हैं।