जिलाअधिकारी रमेश रंजन ने नगर निगम और नगर पालिका परिषद शिकोहाबाद के प्रमुख कार्यो का किया निरीक्षण '
Gargachary Times
2 September 2025, 20:48
408 views
Firozabad
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने आज नगर निगम और नगर पालिका परिषद शिकोहाबाद के प्रमुख कार्यों का निरीक्षण किया, निरीक्षण समस्याओं के निस्तारण में सदैव कारगर साबित हुई है, इसी क्रम में जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम कुतुकपुर चनौरा सॉलिड बेस्ड प्लांट एवं एमआरएफ सेंटर का निरीक्षण किया, इस निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यहां अधिक मात्रा में कूड़ा कचरा एकत्रित न हो, साथ ही उन्होंने कहा कि प्रतिदिन कितना कार्य हो रहा है, उसकी लॉग बुक बनाकर मॉनिटरिंग की जाए, साथ ही साथ जिन गाड़ियों से कूड़ा लाया जा रहा है, इसकी मॉनेटरी हेतु अलग से स्टाफ लगाया जाए, जिससे प्रतिदिन आने वाले कूड़े का भली भंाति आंकलन हो सके, साथ ही ’जिलाधिकारी ने कहा कि जो कंपोस्ट यहां बन रही है, उसकी किसानों को उपलब्धता के लिए एक योजना बनाई जाए, साथ ही साथ इस कम्पोस्ट की पैकेजिंग की व्यवस्था की जाए जिससे नगर निगम को भी आय प्राप्त हो सके और किसानों को भी लाभ पहुंच सके। जिलाधिकारी ने कहा कि एम आर एफ में बहुत ज्यादा प्लास्टिक का सामान एकत्रित है, इससे यहां गंदगी बढ़ रही है, इसका संरक्षण यहां कदापि न हो।
जिलाधिकारी ने अंत में कहा कि प्रतिदिन का कचरा जो आ रहा है, उसके लिए अलग-अलग ब्लॉक बनाए जाएं जिससे यह जानकारी की जा सके, यह कूड़ा कचरा कितने दिनों का है, साथ ही उन्होंने कहा कि घरों से जो प्रतिदिन कूड़ा लाया जाता है, उसको घरों से ही गीले-सूखे कूड़े और प्लास्टिक को अलग-अलग कर लिया जाए।
इसके बाद जिलाधिकारी शिकोहाबाद नगर पालिका परिषद के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करने गए, जहां पर उन्होंने कांशीराम कॉलोनी में बन रहीं, काशीराम गौशाला का निरीक्षण किया, उन्होंने कहा कि यहां पर गौवंश इस गौशाला की क्षमता के अनुसार ही रखे जाएं, साथ ही यहां पर बने नाली और खड़ंजो को पुनः बनाने के सम्बन्धितों को निर्देश दिए,
साथ ही साथ यहां ट्री गार्ड के साथ पौधरोपण भी किया जाए, साथ ही इस बात को भी सुनिश्चित कर लें, कि यहां पर पानी और हरे चारे की सदैव व्यवस्था रहे, साथ ही साथ जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि 15 दिन के अंदर इस गौशाला को निर्मित कर गोवंश हेतु संरक्षित कर दें।
इसके पश्चात् नगरोदय योजना के अंतर्गत नगर पालिका शिकोहाबाद में बन रहे ई लाइब्रेरी के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने गए, जहां पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस लाइब्रेरी को समय से पहले निर्मित कर लिया जाए, जिससे इसका उपयोग यहां के युवा कर सकें, साथ ही उन्होंने कहा कि यहां पर फर्नीचर व लाइटिंग इत्यादि की व्यवस्था उत्तम हो, इस निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ऋषि राज, अधिशासी अभियंता नगर निगम आशीष शुक्ला और अपर जिलाधिकारी विशु राजा आदि अधिकारी उपस्थित रहें।