जे0 एस0 यूनिवर्सिटी मे हुए फर्जीवाडे को लेकर मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व मे बनी जांच समिति द्वारा विद्यायल मे जाकर जांच किया
Gargachary Times
2 September 2025, 20:49
323 views
Firozabad
जिलाधिकारी के निर्देश पर जे0एस0 यूनिवर्सिटी में हुए फर्जीवाड़े को लेकर मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के नेतृत्व में बनी जांच समिति द्वारा बच्चों की शिकायतों के आधार पर इस विद्यालय में जाकर जांच किया गया, बच्चों ने जिलाधिकारी को पत्र द्वारा अवगत कराया था कि हमें मार्कशीट नहीं दी जा रही है, हमें निरंतर परेशान किया जा रहा है, बार-बार दौड़ाया जाता है, लेकिन हमारी समस्या का समाधान नहीं किया जाता है, ऐसी स्थिति में जिलाधिकारी के निर्देश पर समिति ने बच्चों से वार्ता के उपरांत यह जानकारी मिली, कि बच्चों ने जिस विषय में फॉर्म भरा था, उन्हें किसी और विषय से परीक्षा देने के लिए विवश किया जा रहा है, कुछ बच्चों ने यह भी बताया कि वह यूपी एसआई का फॉर्म भरना चाहते हैं, जिनकी अंतिम तिथि 11 सितंबर है, परंतु उनको जो अंक पत्र की दिया जा रहा है, उसमें कहीं भी दिनांक का अंकन नहीं है, जिसकी वजह से उनकी मार्कशीट को वैध नहीं माना जा रहा है, जिससे वह फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं और बहुत परेशान हैं, वहां के रजिस्ट्रार द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि इस सत्र में कोई दाखिला नहीं हो रहा है, फिर भी समिति ने पाया कि विद्यालय में कई विद्यार्थी दाखिला लेने हेतु विद्यालय में उपस्थित हैं, जाँच समिति अपनी रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करेगी, इस जांच समिति में मुख्य विकास अधिकारी के अलावा एसपी आर ए त्रिगुण विशेन, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विशु राजा, पुलिस क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद प्रवीण, उप जिलाधिकारी शिकोहाबाद गजेंद्र पाल, परियोजना निदेशक एवं बीडीओ सुभाष चंद्र त्रिपाठी, थाना प्रभारी आदि उपस्थित थे।