Loading...

राजकीय मुड़िया पूनों मेला-2026 की तैयारी, पुलिसकर्मियों को CPR देने का लाइव प्रशिक्षण

Gargachary Times 20 July 2026, 19:21 62 views
Mathura
राजकीय मुड़िया पूनों मेला-2026 की तैयारी, पुलिसकर्मियों को CPR देने का लाइव प्रशिक्षण
डी डी शर्मा गुरु पूर्णमा मुड़िया मेले को लेकर साशन प्रसासन तैयारियां पूरा करने में जुटा है आज इसी को लेकर गोवर्धन के राधे श्याम सेवा सदन में चल रहे प्रशिक्षण में डॉक्टरों द्वारा पुलिसकर्मियों को सीपीआर यानी हृदय-फेफड़े पुनर्जीवन का प्रैक्टिकल डेमो दिया गया। इस प्रकिया में एक पुलिसकर्मी को जमीन पर लिटाकर, सीने पर हाथ रखकर छाती दबाने की सही तकनीक सिखाई जा रही है। साथ ही एसएसपी देहात के नेतृत्व में और अन्य अधिकारी भी ट्रेनिंग दे रहे हैं। मुड़िया पूनों मेले में लाखों श्रद्धालु आते हैं। भीड़, गर्मी और थकान से कई बार लोगों को हार्ट अटैक, बेहोशी या सांस रुकने की समस्या हो जाती है। ऐसे में पहले पांच मिनट में दिया गया सी पी आर मरीज की जान बचा सकता है।
Follow Samachar24