Loading...

पट्टे की जमीन पर भू माफिया कर रहे हैं कब्जा

Gargachary Times 20 July 2026, 19:23 56 views
Jalaun
पट्टे की जमीन पर भू माफिया कर रहे हैं कब्जा
कोंच(जालौन) तहसील क्षेत्र के ग्राम बड़ौदा खुर्द निवासी अवधेश कुमार अहिरवार पुत्र परमाई ने दिन सोमवार को उपजिलाधिकारी अभिनव कुमार को एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि गाटा संख्या 177 क्षेत्रफल 65/50 यानि 3250 वर्गफुट का पट्टा राम जानकी पत्नी फरमाई राम जानकी पत्नी परमाई अहिरवार को दिनांक 16 अप्रैल 1976 को एसडीएम के द्वारा दिया गया था जिसमें पिलर बने हैं एवं ईंटा रखे हुए हैं और मैं निर्माण करना चाहता हूं लेकिन ग्राम के भू माफिया रमाकांत रजनीकांत शशिकांत पुत्र गण श्याम चरण तिवारी प्लाट पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं मेरी मां राम जानकी की मृत्यु 13 में 2016 को हो चुकी है और मैं विरासत मालिक काबिज हूं लेखपाल की भूमिका भी संदिग्ध है और वह भू माफियाओं से मिला है अवधेश कुमार ने एसडीएम से उपरोक्त पट्टे का शांतिपूर्ण कब्जा तथा उपरोक्त भूमाफियाओं को अवैध कब्जा करने से रोके जाने की मांग की है।
Follow Samachar24