छात्रों पर लाठी चार्ज किया जाना बेहद निंदनीय एवं शर्मनाक है: डिंपल यादव
Gargachary Times
20 July 2026, 19:29
59 views
Delhi
दिल्ली: समाजवादी पार्टी ने दिल्ली में सांसद डिम्पल यादव के नेतृत्व में छात्रों की आवाज उठा रहे समाजवादी पार्टी के सांसदों को गिरफ्तार करने की निंदा की।
समाजवादी पार्टी ने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज किया जाना बेहद निंदनीय एवं अलोकतांत्रिक है। समाजवादी पार्टी के सभी सांसद डिंपल यादव के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों से मिलने जंतर मंतर गए थे। दिल्ली पुलिस ने सभी सांसदों को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले डिम्पल यादव के नेतृत्व में पार्टी के सभी सांसदों ने नीट छात्रों के समर्थन में संसद भवन तक मार्च किया। सभी सांसदों ने अपने हाथों में पेपर लीक और नीट है या चीट है लिखे पोस्टर लिए नारेबाजी करते हुए मार्च किया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे सांसदों को पुलिस स्टेशन में रखा गया। बाहर बच्चों को पीटा गया। यह कैसी सरकार है जो बच्चों की बात नहीं सुनना चाहती है। उन्होंने सांसदों को हिरासत में लेने निंदा की।