Loading...

जसराना पुलिस टीम द्वारा 1 हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त शोबी को अवैध तमंचा सहित किया गिरफ्तार

Gargachary Times 2 September 2025, 20:51 123 views
Firozabad
जसराना पुलिस टीम द्वारा 1 हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त शोबी को अवैध तमंचा सहित किया गिरफ्तार
कस्बा जसराना के पार्षद ओमवीर सिंह निवासी मोहल्ला गाढीवान कस्बा जसराना थाना जसराना फिरोजाबाद को हिस्ट्रीशीटर शोबी पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी मोहल्ला गाढीवान कस्बा व थाना जसराना फिरोजाबाद द्वारा जान से मारने की नियत से तमन्चे से फायर करने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 297/2025 धारा 109(1),351(2) बीएनएस पंजीकृत कराया गया था । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी जसराना के नेतृत्व में थाना जसराना पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 02.09.2025 को अभियुक्त शोबी पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी मौहल्ला गाढीवान मूल निवासी नगला घनी थाना जसराना जनपद फिरोजाबाद (एच एस न0 4(बी)) को औछा रोड बड़ा गांव पुल के पास थाना क्षेत्र जसराना से 1 तमन्चा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है । बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25/27 आयुद अधि0 की बढोत्तरी कर अभियुक्त को माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
Follow Samachar24