Loading...

जिला आगरा के खंदौली के ग्राम टर्रकपुर में जलभराव को लेकर महिलाओं का हंगामा, प्रधानपति को घेरा

Gargachary Times 21 July 2026, 21:08 59 views
Agra
जिला आगरा के खंदौली के ग्राम टर्रकपुर में जलभराव को लेकर महिलाओं का हंगामा, प्रधानपति को घेरा
आगरा। खंदौली क्षेत्र के ग्राम पोईया के मजरा टर्रकपुर की प्रजापति व जाटव बस्ती में जलभराव होने से लोगों में रोष है, क्योंकि समस्या निदान की बजाय सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। मंगलवार को महिलाओं ने ग्राम प्रधान श्याम सुंदर को जमकर सुनाई और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। आपको बता दें प्रजापति व जाटव बस्ती में जलभराव की समस्या स्थायी बनती जा रही है। कई बार लोगों ने अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन समस्या का निदान नहीं हो सका है। मंगलववार को समस्या से त्रस्त महिलाएं एक हुई और प्रधान को घेरा साथ ही उन्होंने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना था कि समस्या का स्थायी निदान होना चाहिए। बच्चे हो या फिर नौकरी पेशा वाले लोग,इसी गंदे पानी से होकर ही गुजरना पड़ता है। बिन बरसात जब यह हालत है तो बरसात के दिनों में हालात बद से बदतर हो जाते हैं। इससे बीमारियां फैलने की संभावना प्रबल हो रही है। महिलाओं का कहना था कि उन्हें आश्वासन नहीं समस्या का निदान चाहिए। इधर क्षेत्रीय लोग ब्लॉक प्रमुख, विधायक संग आला अधिकारियों को भी इस समस्या के बारे में अवगत करा चुके हैं। महिलाओं ने ऐलान किया कि यदि शीघ्र ही इस ओर ध्यान न दिया गया तो उग्र आन्दोलन करने से भी वह पीछे नहीं हटेंगी। इसकी जिम्मेदारी नेतागण अधिकारियों की होगी।
Follow Samachar24