मुड़िया मेला की तैयारी पूरी चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर
Gargachary Times
21 July 2026, 21:14
58 views
Mathura
गोवर्धन- आगामी 23 जुलाई से प्रारंभ हो रहे विश्व प्रसिद्ध गुरु पूर्णिमा मेले में कई करोड़ श्रद्धालुओं के गोवर्धन गिर्राज महाराज की परिक्रमा करने का अनुमान है और इसी कारण जिला प्रशासन हर साल गुरु पूर्णिमा मेला व्यवस्था को लेकर अति सजग रहता है। सप्तकोशी परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं के परिक्रमा के लिए परिक्रमा मार्ग कच्ची और पक्की दोनों तरह की परिक्रमा की व्यवस्था की गई है एक तरफ पक्की सड़क दूसरी ओर नरम मुलायम रेतीली बृज रज मिटटी भक्तों को गिर्राज प्रभु की भक्ति का अनूठा अनुभव प्रदान करेगी। तो वहीँ परिक्रमा में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए तीर्थ विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित ओर उज्जवल बृज संस्था द्वारा संचालित जन सुविधा केंद्र बनाए गए हैं जो स्थाई रूप से संचालित हैं। जिनमें परिक्रमार्थियों के लिए सुलभ शौचालय,जलपान की व्यवस्था, रात्रि में सोने बैठने की व्यवस्था,दिन में भंडारे की व्यवस्था की गयी है।हालांकि पूरे परिक्रमा मार्ग में ये जन सुविधा केंद्र कई जगह बनाए गए हैं जैसे राधाकुंड, जतीपुरा, उद्भव कुंड, गोवर्धन दसवीसा, चुतर टेका,बृजभासुंधरा के पास आदि। लेकिन ये सारी सुविधाएं हर केंद्र पर उपलब्ध नहीं होगी कुछ जगह केवल पाने ओर शौचालय की ही सीमित व्यवस्था मिलेगी। राधाकुंड परिक्रमा में स्थित जनसुविधा केंद्र पर तो ro वाटर की मशीन भी बंद पड़ी है। यहां तक कि पंडाल के ऊपर की टीन शेड भी कई जगह टूटी फूटी है वहां के कर्मचारी ने बताया कि इसका प्रस्ताव पास हो गया लेकिन लगभग गुरु पूर्णिमा बाद ही सब ठीक हो पाएगा। तो फिर गुरु पूर्णिमा मेला व्यवस्था किसके लिए होती है। हालांकि इन छुटपुट कमियों के बावजूद प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी नहीं रखी गई है।पूरे सप्तकोशीय परिक्रमा मार्ग में सीसीटीवी कैमरा, ड्रोन कैमरे,सोलर लाइट,लगाए गए हैं जिससे श्रद्धालु अंधेरे में भी आराम से परिक्रमा कर सके और दिन रात सीसीटीवी की मदद से प्रशासन हर छोटी बड़ी गतिविधि पर पैनी नजर रख सके।इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की दर्जनो टीमें श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुविधा को चौबीस घंटे पूरे कस्बे और परिक्रमा क्षेत्र में मौजूद रहेंगे। घाटों पर स्नान के लिए फब्बारों की व्यवस्था की गयी है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए NDRF की टीमें भी लगाई गई है। कुसुम सरोवर पर दर्शकों की मनोरंजन और आकर्षण के लिए लेजर लाइट और साउंड शो बारहों महीने चलता है जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केन्द्र रहता है। पूरे सप्तकोशीय परिक्रमा मार्ग में जगह जगह जलपान ओर भंडारे श्रद्धालुओं के लिए आयोजित किए जाएंगे।ओर मेले के अंतिम दिन गुरु पूर्णिमा पर्व पर गुरु शिष्य परम्परा का निर्वाहन करते हुए संत समाज द्वारा भव्य और दिव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।कुल मिलाकर गोवर्धन का यह गुरु पूर्णिमा मेला भव्यता दिव्यता के साथ साथ भक्ति श्रद्धा और प्रेम का अनूठा अनुभव प्रदान करता है।