थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा शातिर लुटेरे को पुलिस मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार
Gargachary Times
2 September 2025, 20:52
237 views
Firozabad
थाना शिकोहाबाद क्षेत्रान्तर्गत मिश्राना मोहल्ला में ज्वैलर्स सुरेश पुत्र रामजीलाल के साथ जान से मारने की नीयत से हमला करते हुए लूट का प्रयास होने के सम्बन्ध में थाना शिकोहाबाद पर तहरीर दी गयी थी । जिसके आधार पर थाना शिकोहाबाद पर मु0अ0सं0 593/2025 बनाम अमन वर्मा पुत्र मनोज वर्मा एवं एक अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था । विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात अभियुक्त ऋषि वर्मा पुत्र संजीव वर्मा निवासी कौसल्या नगर थाना उत्तर, फिरोजाबाद का नाम प्रकाश में आया ।
उक्त घटना के सफल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एंव क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में 02 पुलिस टीमों का गठन किया गया था । इसी क्रम में दिनांक 02-09-2025 को अपराधों की रोकथाम एंव वांछित अभियुक्तगण की तलाश हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि थाना शिकोहाबाद पर पंजीकृत अभियोग 593/2025 में वांछित अभियुक्तगण मोटरसाइकिल से छिछमाई के पास, फिर से आज घटना करने की फिराक में घूम रहे है । सूचना पर तत्काल थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा छिछमाई को जाने वाली नहर पटरी के पास घेराबन्दी कर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया । तभी एक मोटरसाईकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए जिन्हे शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया । पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति भागने लगे जिससे हडबडाहट में मोटरसाईकिल फिसलकर गिर गयी । पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख दोनो व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया । आत्मरक्षार्थ में पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी कार्यवाही में दोनों व्यक्ति पैर में गोली लगने से घायल हो गये । घायल व्यक्तयों की पहचान थाना शिकोहाबाद में पंजीकृत मु0अं0सं0 593/25 में वांछित अभियुक्तगण के रुप में हुई है । घायल अभियुक्तगण को पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।