Loading...

राजनैतिक दलों के साथ बैठक जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी

Gargachary Times 21 July 2026, 21:19 49 views
Mainpuri
राजनैतिक दलों के साथ बैठक जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी
मैनपुरी - भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी की मौजूदगी में राजनैतिक दलों द्वारा पूर्व में दिए गए प्रस्तावों, उन पर किए गए परीक्षण तथा प्राप्त दावे-आपत्तियों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होनेे कहा कि मतदान केंद्रों के सम्भाजन की पूरी प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप पारदर्शिता के साथ संचालित की जा रही है, प्राप्त सभी प्रस्तावों का निष्पक्ष परीक्षण किया गया है तथा जिन प्रस्तावों को आयोग के मानकों के अनुरूप पाया गया है, उन्हें अनुशंसा के लिए रखा गया है जबकि मानकों के अनुरूप न पाए जाने वाले प्रस्तावों को स्वीकृत नहीं किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रस्ताव को अंतिम रूप से स्वीकृत अथवा अस्वीकृत करने का अधिकार केवल भारत निर्वाचन आयोग को है, जिला प्रशासन केवल परीक्षण कर अपनी संस्तुति आयोग को प्रेषित करेगा। बैठक में जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि प्रथम बैठक में विभिन्न दलों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर प्रशासन ने विस्तृत जांच कराई है, जांच रिपोर्ट एवं अनुशंसित तथा गैर-अनुशंसित प्रस्तावों की जानकारी संबंधित दलों को उपलब्ध कराई जा रही है यदि किसी राजनीतिक दल को किसी प्रस्ताव पर कोई आपत्ति, सुझाव अथवा तथ्यात्मक त्रुटि प्रतीत होती है तो वह कल दि. 22 जुलाई की सायं 05 बजे तक लिखित रूप में अपनी आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है, प्राप्त सभी आपत्तियों का परीक्षण कर उनका निस्तारण किया जाएगा तथा उसके उपरांत ही प्रस्ताव भारत निर्वाचन आयोग को भेजे जाएंगे। उन्होने कहा कि बूथों के सम्भाजन का उद्देश्य किसी भी राजनैतिक दल को लाभ, हानि पहुंचाना नहीं बल्कि मतदाताओं की सुविधा बढ़ाना है, मतदान केंद्रों के निर्धारण में दूरी, भवन की उपयुक्तता, मतदाताओं की संख्या, संवेदनशीलता तथा निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अन्य मानकों का विशेष ध्यान रखा गया है, जहां आवश्यक पाया गया वहीं बूथों में परिवर्तन अथवा नए बूथों की संस्तुति की गई है। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों से अपील की है कि वह निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक बनाने में प्रशासन का सहयोग करें तथा यदि किसी प्रस्ताव पर आपत्ति हो तो उसे तथ्यों एवं साक्ष्यों सहित लिखित रूप में समय से उपलब्ध कराएं ताकि उसका निष्पक्ष परीक्षण कर आयोग को समुचित संस्तुति भेजी जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र करहल में 52 प्रस्ताव प्राप्त हुए जिसमें 15 स्वीकृत किए गए, इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र सदर में 12 प्रस्ताव प्राप्त हुए जिसमें से 07 स्वीकृत, 05 अस्वीकृत, विधानसभा क्षेत्र भोगांव में 29 प्रस्ताव में से 17 स्वीकृत, 12 अस्वीकृत किए गए, विधानसभा क्षेत्र किशनी में मात्र 01 प्रस्ताव प्राप्त हुआ, जिसे अस्वीकृत किया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनन्द, उप जिलाधिकारी सदर, भोगांव, करहल, घिरोर, कुरावली, किशनी, श्याम प्रताप सिंह, मिथिलेश त्रिपाठी, सुनिष्ठा सिंह, पीयूष जायसवाल, प्रदीप कुमार सिंह, नवनीता राय, समस्त तहसीलदार, निर्वाचन कार्यालय से सुनील मिश्रा, अवनीश सक्सैना, अजय अम्बेश के अलावा सदस्य विधान सभा क्षेत्र किशनी इं. बृजेश कठेरिया, जिलाध्यक्ष सपा आलोक शाक्य, जिलाध्यक्ष कॉग्रेस गोपाल कुलश्रेष्ठ, जिलाध्यक्ष आप सन्तोष श्रीवास्तव, भारतीय जनता पार्टी से जिला सचिव डॉ. प्रमोद शाक्य, भाजपा से पूर्व जिलाध्यक्ष अरविन्द तोमर, विजय सिंह वैश, शिव प्रताप सिंह, अरूण कुमार सिंह, विशम्भर तिवारी, सी.पी.आई.एम. से यतेन्द्र यादव, सपा से देवेन्द्र यादव एड., राजीव कुमार, ओम शरण सिंह, राम नारायन बाथम, बी.एस.पी. से दुर्गेश चन्द्र, कॉग्रेस से अनुपम शाक्य आदि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24