Loading...

सिरसागंज पुलिस की चेकिंग में युवक गिरफ्तार, अवैध तमंचा व दो कारतूस बरामद

Gargachary Times 21 July 2026, 21:20 50 views
Firozabad
सिरसागंज पुलिस की चेकिंग में युवक गिरफ्तार, अवैध तमंचा व दो कारतूस बरामद
फिरोजाबाद। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिरसागंज थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के नेतृत्व में थाना सिरसागंज पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान हैवतपुर रोड स्थित गिरधारी इंटर कॉलेज के कच्चे रास्ते पर पुलिस ने संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी विनय कुमार उर्फ रामू पुत्र विनोद, निवासी मोहल्ला दक्षिणीगज, कस्बा एवं थाना सिरसागंज, के कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर थाना सिरसागंज में मु0अ0सं0 378/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कुलवीर सिंह तरार, हेड कांस्टेबल पवन कुमार और कांस्टेबल अमित कुमार की टीम ने अंजाम दिया।
Follow Samachar24