Loading...

सिरसागंज पुलिस ने चोरी का खुलासा किया, तीन आरोपी गिरफ्तार, 17.75 लाख रुपये नकद व जेवर बरामद

Gargachary Times 21 July 2026, 21:21 57 views
Firozabad
सिरसागंज पुलिस ने चोरी का खुलासा किया, तीन आरोपी गिरफ्तार, 17.75 लाख रुपये नकद व जेवर बरामद
फिरोजाबाद। सिरसागंज थाना पुलिस ने घर में हुई लाखों रुपये के आभूषणों की चोरी का सफल खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो सोने की चेन, तीन अंगूठियां तथा चोरी के आभूषण बेचकर प्राप्त 17 लाख 75 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 19 जुलाई 2026 को सिरसागंज निवासी संतोष कुमार ने थाना सिरसागंज में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मोहित कुमार, शिवम और किरण देवी ने उनके घर से दो सीता रानी हार, एक कॉलर, एक हथकूल, दो दस्ते तथा बच्चों का एक ओम सहित अन्य आभूषण चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर थाना सिरसागंज में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के पर्यवेक्षण में थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एनएच-19 स्थित ग्राम धरनई गेट के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो चेन, तीन अंगूठियां तथा चोरी के जेवर बेचकर प्राप्त 17.75 लाख रुपये नकद बरामद किए। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ाते हुए आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।गिरफ्तार आरोपियों में मोहित कुमार पुत्र रामकुमार, शिवम पुत्र कमल कुमार तथा किरण देवी पत्नी रामकुमार निवासी अरांव रोड, कस्बा व थाना सिरसागंज शामिल हैं। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी मोहित कुमार और शिवम के खिलाफ पहले से भी विभिन्न आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कुलवीर सिंह तरार, उपनिरीक्षक स्वप्निल कश्यप तथा थाना सिरसागंज की पुलिस टीम ने अंजाम दिया।
Follow Samachar24