Loading...

फिरोजाबाद में कक्षा 5 तक विस्तारित होगा 'निपुण भारत मिशन', बीईओ को प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

Gargachary Times 21 July 2026, 21:23 50 views
Firozabad
फिरोजाबाद में कक्षा 5 तक विस्तारित होगा 'निपुण भारत मिशन', बीईओ को प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश
फिरोजाबाद। शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद फिरोजाबाद के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को 'निपुण भारत मिशन' के विस्तारीकरण को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश जारी किए गए हैं। अब यह मिशन परिषदीय विद्यालयों में कक्षा 5 तक संचालित किया जाएगा।जारी आदेश के अनुसार, राज्य सरकार ने कक्षा 3 से 5 तक हिन्दी, गणित, अंग्रेजी एवं पर्यावरण अध्ययन विषयों के लिए स्पष्ट अधिगम (लर्निंग) लक्ष्य निर्धारित करने, कक्षा 2 तक की आधारभूत दक्षताओं को और मजबूत बनाने, सतत शिक्षण सहयोग तथा नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मिशन का विस्तार करने का निर्णय लिया है।इस संबंध में पूर्व में जारी शासनादेश को अवक्रमित करते हुए 17 जुलाई 2026 को नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे 'निपुण भारत मिशन' को राज्य सरकार का प्राथमिकता प्राप्त कार्यक्रम मानते हुए शासनादेश में उल्लिखित दिशा-निर्देशों के अनुरूप इसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से प्राप्त करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें। शिक्षा विभाग ने अधिकारियों से मिशन के सफल संचालन के लिए विद्यालयों में नियमित अनुश्रवण, शिक्षण सहयोग एवं अधिगम लक्ष्यों की प्राप्ति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।
Follow Samachar24