कोल्ड स्टोरेज में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण
Gargachary Times
21 July 2026, 21:24
50 views
Mathura
आग, तीन दमकल नें घंटो की मशक्क्त के बाद पाया काबू
राया , थाना राया क्षेत्र के गांव सोनई के समीप चेतन कोल्ड स्टोरेज में मंगलवार को अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और इसकी सूचना फायर ब्रिगेड व पुलिस को दी गई
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह चौकी बिचपुरी प्रभारी कुशलपाल सिंह पुलिसबल के साथ घटना स्थल पर पहुच गये।तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह एवं बिचपुरी चौकी प्रभारी कुशलपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी मौके पर तीन दमकल की गाड़ियां पहुच गयी। और काफी मशक्कत के बाद फायर विग्रेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। फिलहाल आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है