बिजली का तार टूटने से चपेट आए युवक की मौत
Gargachary Times
21 July 2026, 21:24
60 views
Mathura
जमुना पार क्षेत्र स्थित तैयापुर गांव में बिजली का तार टूटने से गंभीर हादसा हो गया जिसमें 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ था।
बताया जा रहा है कि तैयापुर गांव में पानी की टंकी के पास
का रहने वाला 24 वर्षीय युवक विनीत अपने घर से काम करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान 11 हजार वोल्टेज का बिजली का तार टूट कर उसके ऊपर गिर गया और उस वक्त लाइन चालू थी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक युवक विनीत हलवाई का काम करता था।
युवक की मौत से स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ गया, और उन्होंने विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जिस तार की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है वह तार काफी जर्जर हालत में था।
विभाग में कई बार इसकी शिकायत की थी लेकिन कोई सुनवाई हुई।
ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण एक युवक की मौत हुई है। मौके पर अधिकारी पहुंच गए जिन्होंने समझा बुझाकर कर लोगों को शांत कराया।