अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं यातायात के कुशल नेतृत्व मे सड़क सुरक्षा अभियान प्रारम्भ
Gargachary Times
2 September 2025, 20:53
188 views
Firozabad
उत्तर प्रदेश शासन के आदेशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के कुशल नेतृत्व में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित किये जाने व सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने एवं दो-पहिया वाहन पर हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराये जाने हेतु आज दिनांक 02-09-2025 से यातायात पुलिस फिरोजाबाद द्वारा जनपद के विभिन्न पेट्रोल पम्पों पर नो हेलमेट-नो फ्यूल (No Helmet - No Fuel) अभियान प्रारम्भ किया गया है । उक्त अभियान के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा दो पहिया वाहन चालकों को सड़क दुर्घटना में हेलमेट की महत्वता के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए बिना हेलमेट के कुल 380 दो पहिया वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गयी । पैट्रोल पंप स्वामी एवं कर्मचारियों को पेट्रोल पम्प पर नो-हेलमेट-नो फ्यूल (No Helmet - No Fuel) के बैनर लगवाने एवं बिना हेलमेट किसी भी दो पहिया वाहन चालक को पेट्रोल न दिए जाने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया । सयुंक्त टीम का यह अभियान 01-09-2025 से 01 माह तक लगातार जारी रहेगा । यातायात पुलिस जनपद फिरोजाबाद दो पहिया वाहन चालकों से अनुरोध करती है, कि स्वयं तथा अपने परिवार की सुरक्षा हेतु अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें ।