Loading...

डीएम और एसएसपी ने की मुड़िया पूर्णिमा मेला की ब्रीफिंग, सभी मेला पॉइंट पर मुस्तैदी से ड्यूटी करने के दिए निर्देश

Gargachary Times 22 July 2026, 19:32 52 views
Mathura
डीएम और एसएसपी ने की मुड़िया पूर्णिमा मेला की ब्रीफिंग, सभी मेला पॉइंट पर मुस्तैदी से ड्यूटी करने के दिए निर्देश
गोवर्धन- गुरुवार से प्रारंभ हो रहे करोड़ी मिले गुरु पूर्णिमा महापर्व की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए जिला अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और श्लोक कुमार द्वारा मेला ड्यूटी के लिए बाहर से आए पुलिस फोर्स और जिले भर के पुलिस फोर्स के साथ राधेश्याम सेवा सदन में मेला के संबंध में ब्रीफिंग की गई। ब्रीफिंग में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह,एसएसपी मथुरा श्लोक कुमार और एसपी देहात सुरेश चंद रावत द्वारा अधीनस्थों को मेला और सप्तकोशीय परिक्रमा मार्ग में नित पॉइंट और स्थान पर तत्परता और मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए वहीं बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ अनुशासन और शालीनता के साथ व्यवहार करने के सख्त दिशा निर्देश दिए गए। बताते चलें कि पूरे सप्तकोशीय परिक्रमा मार्ग में लगभग 100 से अधिक कैमरा सीसीटीवी लाउडस्पीकर लगाए गए हैं जिससे संपूर्ण परिक्रमा मार्ग में निगरानी की जा सके। और सैकड़ो की संख्या में पुलिस बूथ बनाए गए है जहां बाहर से आए पुलिस फोर्स की तैनाती होगी जो श्रद्धा वालों की सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि बाहर से आने वाले श्रद्धालु देव तुल्य समान है और ब्रज की परंपरा अतिथि देवो भव की रहि है इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए सभी प्रशासनिक कर्मचारी श्रद्धालुओं के साथ विनम्रता और शालीनता का व्यवहार करें। एसएसपी मथुरा श्लोक कुमार ने बताया कि सभी स्थान पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है जिससे अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी की जा सके और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था में कोई भी कोताही ना बरती जाए। इस बार गुरु पूर्णिमा मेले पर लगभग 2 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है पूरे सप्तकोशीय परिक्रमा मार्ग और मंदिरों को भव्य तरीके से श्रद्धालुओं के लिए सजाया गया है। मथुरा जिले के अलावा फिरोजाबाद अलीगढ़ आगरा हाथरस आदि कई जिलों का पुलिस फोर्स श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किया गया है
Follow Samachar24