Loading...

अड़ींग के तरुण ने नीट क्वालीफाई किया -879 कैटेगरी व 32767 नेशनल रेंक की हासिल

Gargachary Times 23 July 2026, 19:59 44 views
Mathura
अड़ींग के तरुण ने नीट क्वालीफाई किया -879 कैटेगरी व 32767 नेशनल रेंक की हासिल
डी डी शर्मा अड़ींग (मथुरा)। गांव के युवा तरुण ने नीट परीक्षा में 879 कैटेगरी एवं 32767 नेशनल रेंक हासिल की है। यह उनका दूसरा प्रयास है। उन्होंने परिवार के परिश्रम और पैसे की अहमियत देते हुए लक्ष्य बनाकर कड़ी मेहनत की। उनकी मां श्रीमती ममता आंगनवाड़ी कार्यकत्री हैं व पिता रूपकिशोर प्राईवेट रूप से चिकित्सा सहायक का काम करते हैं। तरुण ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की शिक्षा ज्ञानदीप शिक्षा भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल से प्राप्त की। अच्छे अंकों से परीक्षा पास करने के कारण उन्हें सीकर राजस्थान की कोचिंग में कम खर्च में पढ़ने का अवसर मिल गया। 2025 में उन्हें बी ए एम एस मिला लेकिन उन्होंने अपने एम बी बी एस के लक्ष के चलते इसे छोड़कर और कड़ी मेहनत की। उन्होंने बताया कि कोचिंग और कमरे पर वह हर दिन करीब 13-14 घण्टे की रीडिंग करते थे। उन्हें हर पल कड़ी मेहनत से परिवादियों द्वारा कमाये धन से उन्हें पढ़ाने की पीड़ा सताती थी। एक बार नीट का पेपर लीक होने से उन्हें काफी निराशा हाथ लगी लेकिन उन्होंने मेहनत से मुंह नहीं मोड़ा। उन्होंने कहा कि हमें अपने लक्ष्य से नहीं भटकना चाहिए। जो ठान लिया है उसके लिए सतत प्रयास व कड़ी मेहनत जरूरी है।
Follow Samachar24