Loading...

मेला के प्रथम दिन सामान्य रही भीड़, सभी विभागों के कर्मचारियों ने संभाली व्यवस्थाएं

Gargachary Times 23 July 2026, 19:59 42 views
Mathura
मेला के प्रथम दिन सामान्य रही भीड़, सभी विभागों के कर्मचारियों ने संभाली व्यवस्थाएं
गोवर्धन।।गुरु पूर्णिमा मेले के पहले दिन सामान्य भीड़ भाड़ रही। वहीं सभी विभागों के कर्मचारियों ने अपनी अपनी ड्यूटी संभाल ली। सप्तकोशीय परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह पुलिस बूथ बनाए गए हैं जहां पुलिसकर्मी मुस्तादी से अपनी ड्यूटी करते हुए नजर आए। ट्रैफिक इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार अपने अधीनस्थों के साथ एकता तिराहे पर तत्परता से व्यवस्था संभालते नजर आए। मानसी गंगा पर भी फब्बारे चालू हो चुके हैं लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ अभी कम होने की वजह से नहाने वालों की संख्या कम देखी गई। परिक्रमा में जगह-जगह भंडारों ओर प्याऊ की स्टाल लग चुकी हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग गोवर्धन केंद्र की प्रभारी नेहा चौधरी ने बताया कि श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सेवा के लिए पूरे परिक्रमा मार्ग में 18 स्वास्थ्य बूथ बनाए गए हैं हर बूथ पर एक एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है हर बूथ पर डॉक्टरों की टीम उपलब्ध है उनके अलावा लगभग 7 एंबुलेंस सीएससी स्टेशन पर तैनात हैं। दवाओं का पूरा स्टॉक तैयार है सभी बूथों पर भी पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। इसके अलावा 6 मोबाइल टीमें पूरी परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह घूम कर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही हैं। हालांकि बिजली विभाग की व्यवस्थाएं अभी दुरुस्त नहीं हो पाई है जगह-जगह अभी भी काम चालू है जिसके चलते दिन में कई घंटे तक बिजली गुल हो रही है। एक्स ई एन गोवर्धन ने बताया कि काम चालू है और जल्दी ही विधिवत संपन्न कर लिया जाएगा जिससे आने वाले समय में बिजली व्यवस्था की कोई कमी ना रहे।
Follow Samachar24