सीएम योगी के आगमन की तैयारियों का जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने किया निरीक्षण
Gargachary Times
23 July 2026, 20:08
36 views
Mainpuri
मैनपुरी - जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने मा. मुख्यमंत्री उ.प्र. शासन योगी आदित्यनाथ के जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में फीडबैक लेने, कार्यक्रम स्थल पं. जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, कृषि उत्पादन मंडी समिति का स्थलीय निरीक्षण कर हेलीपैड, मंच सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिशासी अभियंता लोक निर्माण को निर्देशित करते हुए कहा कि बरसात के मौसम को दृष्टिगत रख सभी तैयारियां प्रत्येक दशा में समय से पूर्ण की जाएं, जल निकासी की मुकम्मल व्यवस्था रहे, अधिशासी अभियंता जल निगम, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका कार्यक्रम स्थल पर जल निकासी हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनश्चित करें। उन्होने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों के अलावा जिला पंचायत राज अधिकारी कम से कम 50-50 सफाई कर्मियों की अलग-अलग शिफ्ट में ड्यूटी लगायें, सफाई कर्मियों के कलस्टर बनाकर उसमें सहायक पंचायत राज अधिकारी की भी ड्यूटी लगायी जाये। उन्होने अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण को आदेशित करते हुए कहा कि हेलीपैड बनाने में मानकों, सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाये, अधिशाषी अभियंता विद्युत विद्युत सुरक्षा मानकों को भली-भांति देख लें, हेलीपैड स्थल के समीप पड़ी केबिल को तत्काल हटवाना सुनिश्चित करें, पंडाल में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी, मीडिया कर्मियों, आमजन के बैठने का स्थान चिन्हित कर मुकम्मल व्यवस्थाएं की जाए, कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग की मजबूती का विशेष ध्यान रखा जाए।
श्री त्रिपाठी ने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को आदेशित करते हुये कहा कि कार्यक्रम स्थल पर अतिरिक्त सफाईकर्मी की ड्यूटी लगाकर बेहतर साफ-सफाई करायें, कार्यक्रम स्थल पर मोबाइल टॉयलेट, पीने के पानी हेतु टैंकर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। उन्होने कृषि उत्पादन मंडी समिति के निरीक्षण के दौरान सचिव मंडी को आदेशित करते हुए कहा कि मंडी परिसर में अतिरिक्त सफाई कर्मियों को लगाकर पूरे परिसर की सफाई कराना सुनिश्चित करें, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत भोगांव, घिरोर, कुरावली अपने यहां से कम से कम 25-25 एवं जिला पंचायत राज अधिकारी कम से कम 50 सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाकर मंडी की सफाई कराने में सचिव मंडी का सहयोग करें, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका मंडी परिसर मंे घूम रहे निराश्रित गोवंशों को तत्काल पकड़वाकर गोशालाओं में संरक्षित करायें। उन्होने अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण, उप निदेशक मंडी से कहा कि मंडी परिसर की सड़कों पर जहां भी गड्ढे हों उन्हें तत्काल भरवाकर सड़कों को ठीक कराना सुनिश्चित करें ताकि आवागमन में किसी को असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होने सचिव मंडी को आदेशित करते हुए कहा कि कार्यक्रम की समाप्ति तक मंडी परिसर में कोई भी अवैध बुग्गी, भैंसागाड़ी, आवारा जानवर न दिखें, पूरा परिसर साफ-सुथरा रहे, सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने उद्यान एवं प्रसंस्करण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, बेसिक शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कौशल विकास, पर्यटन, नेडा, खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम स्थल पर अपने-अपने विभाग के स्टॉल लगाकर विभागीय संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करायें साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर मा. मुख्यमंत्री द्वारा जिन लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाना है, उनकी संबंधित विभागीय अधिकारी समय से कार्यक्रम स्थल पर उपस्थिति सुनिश्चित करें, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की संचालित योजना के अंतर्गत गोद-भराई, अन्न-प्रासन्न, बेसिक शिक्षा विभाग के छात्रों को निःशुल्क बैग, पाठ्य पुस्तक, कृषि यंत्रीकरण के तहत कृषकों को फार्म मशीनरी, एक जनपद-एक उत्पाद के तहत जरी-जरदोजी, तरकाशी की टूल-किट, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत युवाओं को ऋण, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के स्वीकृति पत्र आदि का वितरण कराया जाये।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी शिवम मिश्रा, अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनन्द, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता, परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. शोभनाथ चौरसिया, डिप्टी कलेक्टर अशोक कुमार सैनी, विकल्प, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण ए.के. अरूण, डालचन्द भूकेश, धनुषधारी, उप कृषि निदेशक नरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी सिद्धार्थ यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश बघेल, जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी अविशांक चौहान, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी विशाल श्रीवास्तव, जिला क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका बुद्धि प्रकाश, पर्यटन फैलो जुबैर अहमद, अधिशाषी अभियंता जल निगम, विद्युत सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।