Loading...

शिकोहाबाद पुलिस ने दो जिंदा कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

Gargachary Times 23 July 2026, 20:11 36 views
Firozabad
शिकोहाबाद पुलिस ने दो जिंदा कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
फिरोजाबाद, 23 जुलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शिकोहाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को दो अवैध जिंदा कारतूस (.315 बोर) के साथ गिरफ्तार किया है।अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम ने गुरुवार को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने भगवन्त वाला बाग की ओर कब्रिस्तान की दीवार के पास, बड़ा बाजार क्षेत्र से शिवम पुत्र सत्यपाल निवासी आदर्श नगर, थाना शिकोहाबाद को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से .315 बोर के दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर थाना शिकोहाबाद में मु.अ.सं. 564/2026 के तहत धारा 3/25 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शिवम के विरुद्ध पूर्व में भी थाना मक्खनपुर में हत्या के प्रयास (धारा 307/34) का मुकदमा दर्ज है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार, उपनिरीक्षक रोहित कुमार, कांस्टेबल गोविंद कुमार तथा रिक्रूट कांस्टेबल रितिक कुमार शामिल रहे।
Follow Samachar24